{"_id":"6a0e1a30aabba545870f6fd6","slug":"transfers-of-several-sub-inspectors-including-four-inspectors-rampur-news-c-282-1-rmp1004-171439-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चार निरीक्षकों समेत कई दरोगाओं के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चार निरीक्षकों समेत कई दरोगाओं के तबादले
Thu, 21 May 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 21 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। एसपी सोमेंद्र मीणा ने पुलिस लाइन में तैनाती का इंतजार कर रहे चार निरीक्षकों समेत 12 से अधिक उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। इसके अलावा 10 से अधिक हेड कांस्टेबल और सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
एसपी की ओर से मंगलवार देर रात कई निरीक्षकों, दरोगाओं और सिपाहियों के तबादले किए गए। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक नरेशपाल सिंह को प्रभारी जनसूचना सेल, निरीक्षक संजय कुमार यादव को निरीक्षक अपराध थाना बिलासपुर, निरीक्षक विनोद कुमार को साइबर थाना और निरीक्षक गंगासरन को निरीक्षक अपराध थाना सैफनी भेजा गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक सर्वेश सिंह यादव को थाना स्वार, सत्यप्रकाश सिंह को थाना पटवाई, धीरेन्द्र कुमार को थाना स्वार, विनोद कुमार को थाना मिलकखानम, हरिशंकर यादव को थाना अजीमनगर, देवेन्द्र सिंह को थाना सैफनी, देवपाल सिंह को थाना पटवाई, चंद्रपाल सिंह को थाना मिलकखानम, महिला उपनिरीक्षक स्नेहलता को थाना स्वार, सुरेन्द्र सिंह को थाना सैफनी, राजकुमार को थाना बिलासपुर, ज्योति चौधरी को थाना अजीमनगर, दीपक चौहान को थाना सैफनी और कपिल कुमार को थाना पटवाई भेजा गया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक सुनील कुमार को थाना शाहबाद से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक टीकाराम चौहान, प्रभारी सर्विलांस सेल का बरेली परिक्षेत्र में स्थानांतरण होने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर जितेन्द्र कुमार को कार्यवाहक प्रभारी सर्विलांस सेल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को भी इधर से उधर किया गया है।