{"_id":"66722f0274038a9d3d0065f4","slug":"transfer-of-naib-tehsildar-who-filed-report-against-np-chairman-rampur-news-c-282-1-smbd1025-123955-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नपं अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नायब तहसीलदार का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नपं अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नायब तहसीलदार का तबादला
विज्ञापन
रामपुर। डीएम जोगेंद्र सिंह ने मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने वाले स्वार तहसील के नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह यादव का तबादला बिलासपुर तहसील कर दिया है। बिलासपुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सचिन कुमार को स्वार तहसील भेजा गया है।
स्वार तहसील क्षेत्र के कस्बा मसवासी में 11 जून को एक डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक बृजकिशोर उर्फ बिरजू के दोनों पैर कट गए थे। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पंचायत मसवासी के अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में मार्ग जमकर हंगामा किया था। आरोप है कि इस दौरान लोगों को समझाने पहुंचे स्वार नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह पर भीड़ ने हमला कर दिया था।
मौके पर मौजूद राजस्वकर्मियों व पुलिस टीम ने बमुश्किल नायब तहसीलदार को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला था। इसके बाद नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत अध्यक्ष मसवासी समेत करीब 80 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इससे नाराज दिनेश गोयल ने अपने समर्थकों के साथ नायब तहसीलदार पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। उन्होंने मंडलायुक्त के निर्देशन में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि डीएम जोगिंदर सिंह ने स्वार के नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह का तबादला स्थानीय तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं यहां से नायब तहसीलदार सचिन कुमार को भी रिलीव कर दिया गया।