{"_id":"576996a04f1c1bb411b4832d","slug":"transfer-of-422-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"422 सिपाहियों के ताबड़तोड़ तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
422 सिपाहियों के ताबड़तोड़ तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने पुलिस को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए थानों में ढुलमुल रवैये के साथ ड्यूटी करने वाले 305 सिपाहियों को आर्म्स पुलिस का रास्ता दिखा दिया। जबकि 117 तेज तर्रार टाइप नौजवानों सिपाहियों को आर्म्स पुलिस से थानों में तैनात कर दिया है।
पुलिस प्रशासन में सिपाहियों के ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं। एक ओर जहां आर्म्स पुलिस में तैनात 117 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है, वहीं दूसरी ओर 305 पुलिस कर्मियों को थानों और दफ्तरों से आर्म्स पुलिस के लिए स्थानातंरित कर दिया गया है। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि आर्म्स पुलिस में जिले के विभिन्न थानों में तैनात 305 पुलिस कर्मियों को भेजा गया है।
इस तरह का आदेश जारी किया गया है। इसी तरह 117 पुलिस कर्मियों को सशस्त्र पुलिस कर्मियों को नागरिक पुलिस में भेजा गया है। जिसमें कोतवाली को 09, गंज को 16, सिविल लाइंस को 11, स्वार को 08, थाना टांडा को 2, अजीमनगर को 02, मिलकखानम को 02, बिलासपुर को 09, थाना केमरी को 07, भोट को 09, मिलक को 10, शहजादनगर को 09, पटवाई को 11, शहबाद को 10 सिपाही दिए गए हैं। एसपी का कहना है कि इस बदलाव से पुलिस सक्रिय नजर आएगी।