{"_id":"697a74468c6600085f0ac86b","slug":"transactions-worth-rs-90-crore-took-place-in-banks-that-opened-after-three-days-rampur-news-c-282-1-rmp1027-163042-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन दिन बाद खुले बैंकाें में हुआ 90 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन दिन बाद खुले बैंकाें में हुआ 90 करोड़ का लेनदेन
विज्ञापन
सुबह से ही बैंकों और एटीएम के बाहर लगी रही ग्राहकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को बैंक खुले तो ग्राहकों में लेनदेन लेकर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी बैंक शाखाओं में ग्राहकों की लाइनें लगी दिखी। वहीं दोपहर तक ज्यादातर एटीएम पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। जिलेभर में 90 करोड़ का लेनदेन हुआ।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी और इसके बाद मंगलवार को मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारियों के कारण बैंकों में लेनदेन नहीं हो सका।
बुधवार को बैंक खुलने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों में सोमवार सुबह से ही लेनदेन के लिए ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। दोपहर को एसबीआई की मुख्य शाखा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व अन्य लोग लाइन में लगे रहे थे। वहीं एसबीआई की मुख्य शाखा के मैनेजर डीके मित्रा ने बताया कि जिलेभर की सभी शाखाओं में 20 करोड़ का लेनदेन हुआ है। वहीं इसके अलावा अन्य शाखाओं में भी 70 कराेड़ से अधिक का लेनदेन हुआ।