फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tranfer of milk and kemri inspector

मिलक और केमरी इंस्पेक्टर सहित कई के हुए तबादले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
tranfer of milk and kemri inspector
मिलक और केमरी इंस्पेक्टर सहित कई के हुए तबादले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। पुलिस अधीक्षक ने देर रात को मिलक और केमरी में तैनात निरीक्षक सहित कई इंस्पेक्टर और उप निरीक्षक को इधर से उधर कर दिया है।पहले कई इंस्पेक्टर के तबादले हो चुके है।

कुछ दिन पहले नए एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक में क्राइम कंट्रोल के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बाद भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही थी। इस पर एसपी ने अब थाना प्रभारियों के तबादले शुरु कर दिए। जिसमें शनिवार रात को एसपी ने फेरबदल करते हुए बिलासपुर में अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार को केमरी भेजा है। मिलक में तैनात इंद्रेश कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। उनके स्थान पर एसपी के वाचक इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव को मिलक का इंचार्ज बनाया गया है। केमरी में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र गौड़ को भी अपराध शाखा भेजा गया है। भोट प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को स्वाट टीम में लाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार को भोट का प्रभारी बनाया गया है।इसके साथ ही दरोगा प्रवीण कटियार को बिलासपुर से सिविल लाइंस थाने भेजा गया है। बोबिंद्र कुमार को स्वार से बिलासपुर, सिविल लाइंस से शरद पवार को पीआरओ पुलिस अधीक्षक और पुलिस लाइन में चल रहे जगतपाल वर्मा को पटवाई और रजनीश कुमार को पटवाई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed