{"_id":"588658444f1c1bbb7ecf479b","slug":"train-on-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राॅसिंग पर खड़ी ट्रेन बनी पब्लिक का ‘पेन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राॅसिंग पर खड़ी ट्रेन बनी पब्लिक का ‘पेन’
अमर उजाला ब्यूरो मिलक /रामपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मिलक रेलवे क्रासिंग पर खडी मालगाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नगर में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न बनने से परेशान हैं। मिलक और शाहबाद तहसीलों को जोड़ने वाले रोड से निकलने वाले राहगीरों की समस्याओं को लेकर अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। कोई रेलवे मंत्री से उनकी बात उठाने का भरोसा मंच से देता है। तो कोई आंदोलन की चेतावनी देकर और ज्ञापन देने तक सिमट जाता है, जिससे समस्या जस की तस है।
विधानसभा चुनाव होने को हैं, लेकिन यह मुद्दा किसी ने अभी तक नहीं उठाया है।नगर में मिलक-पटवाई रोड पर रेलवे क्रासिंग है, जिससे होकर मिलक और शाहबाद के लोग निकलते हैं, लेकिन यहां पर आए दिन मालगाड़ी खड़े होने के कारण फाटक बंद हो जाता है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग उसके नीचे से नकलने में गुरेज नही करत।
विज्ञापन
आए दिन खड़ी ट्रेन से उकताए लोगों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए ,लेकिन मांग को मुखर करने वाला कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आया है। इस कारण आम आवाज दबकर रह गई। फाटक बंद होेने के कारण दबिश को जाने वाली पुलिस तथा मरीजों और प्रसूता को लाने वाली एंबुलेंस तक फंस जाती है।
विज्ञापन