{"_id":"67eeeb6e70d85f170004c266","slug":"traffic-on-tanda-bajpur-road-will-be-closed-for-one-month-from-today-rampur-news-c-282-1-rmp1007-142803-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा-बाजपुर मार्ग पर आवागमन आज से एक महीने के लिए होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा-बाजपुर मार्ग पर आवागमन आज से एक महीने के लिए होगा बंद
Fri, 04 Apr 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार शाम चार बजे से टांडा से बाजपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस मार्ग पर वाया दढि़याल होकर गुजरने वाले वाहनों को रोका गया है। अब वाहन टांडा से खोद वाया स्वार होते हुए बाजपुर के लिए आवागमन करेंगे। रूट डायवर्जन से वाहनों को टांडा से बाजपुर पहुंचने में करीब 12 किमी का अतिरिक्त सफर करना होगा।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि टांडा से बाजपुर मार्ग पर आवागमन बृहस्पतिवार से रोकना था। लेकिन, बृहस्पतिवार को दढि़याल कस्बे के निकट मार्ग पर स्थित कोसी पुल के नीचे स्लैब आदि की मरम्मत होनी थी, इसलिए बृहस्पतिवार को मार्ग पर वाहनों का आवागमन होने दिया गया।
शुक्रवार से पुल के ऊपर स्लैब उखाड़ने का काम शुरू होगा। आवागमन डायवर्ट करने में सहयोग के लिए अभियंता ने टांडा और स्वार के एसडीएम और सीओ से भी बात की है। शुक्रवार से पुल के ऊपर ज्वाइंटर बदलने का काम होगा। इसलिए शुक्रवार शाम चार बजे से कोसी पुल पर आवागमन पूरी तरह एक महीने के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
पुल की स्लैब दोबारा बनाने और पुराने ज्वाइंटर को खोलकर नए डालने में समय लगेगा। फिर 21 दिन तक स्लैब की तराई के लिए पानी भरा रहेगा। उन्होंने बताया कि पुल की लंबाई 245 मीटर है। इस पर करीब 14 ज्वाइंटर हैं, जो बदलने हैं।