फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders went on a symbolic strike, shops remained locked for the second day

Rampur News: व्यापारियों ने की सांकेतिक हड़ताल, दूसरे दिन भी लटके रहे दुकानों पर ताले

Sun, 22 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Traders went on a symbolic strike, shops remained locked for the second day
रामपुर। नवाबों के दौर की 40 दुकानों को हटाने के लिए नगर पालिका का नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों ने शनिवार को सांकेतिक भूख हड़ताल की। वहीं, दुकानों पर पूरे दिन ताले लटके रहे। व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सोमवार तक दुकानें बंद रखने का एलान किया। व्यापारियों का कहना है कि पालिका उनको परेशान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह दुकानें नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने राम-रहीम फ्लाईओवर के पास इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद दरी बिछाकर धरना देते हुए सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप सोनी ने बताया कि नगर पालिका इन दुकानों को गन्ना समिति की बता रही है जबकि इन दुकानों को नवाबों ने व्यापारियों के परिवारों को दी थीं, जिससे वह अरसे से यहां पर अपना व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले 1984 में भी नगर पालिका ने कई बार परेशान किया था तो उस समय तीन व्यापारियों ने न्यायालय की शरण ली थी, तब न्यायालय ने इन दुकानदारों का पक्ष लेते हुए पालिका से हस्तक्षेप न करने के लिए कहा था। जबकि इस बार भी पालिका इन दुकानों काे उजाड़ना चाह रही है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दुकानों पर व्यापारियों का हक है और नगर पालिका इस पर मालिकाना हक जताना चाह रही है। उन्होंने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने न्यायालय के आदेशों के कागजातों को मांगा है। जल्द ही उनको कागज देकर जांच कराने के बाद पालिका की पोल खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि अब जांच के बाद ही मामला साफ होगा और पालिका को बैकफुट पर आना होगा।

इस अवसर पर व्यापारी पप्पू खां, दिलशाद हुसैन, अब्दुल वासिफ, अरविंद गुप्ता, कमल वर्मा, बाबू मियां, रऊफ, मशगूर, राजू, नईम अहमद, मुन्ने आदि मौजूद रहे।
चीनी मिल पर ठिठुर रहे व्यापारी
राधा रोड से हटाए गए अतिक्रमण के बाद वैकल्पिक तौर पर चीनी मिल गेट पर 10 दुकानों को बसाए जाने के बाद उनको स्थायी जगह नहीं मिल सकी है। बताया गया था कि इन दुकानदारों को जल्द ही पीएम स्वनिधि गलियारों में रोशनबाग और पहाड़ी गेट पर जगह मिल जाएगी, लेकिन अब तक व्यापारी ठंड में ठिठुरते हुए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed