फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders ragging can not tolerate

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: सोनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
traders ragging can not tolerate
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी व्यापारी को भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी से दबने की जरूरत नहीं है। वह सैदनगर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अधिकारियों या कर्मचारियों को अपने कार्यों मे लिए रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि, व्यापारियों के साथ संगठन पूरी ताकत के साथ खड़ा है। इस मौके पर उन्होंने सैदनगर ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें चौधरी हिमांशु को सैदनगर का ब्लॉकाध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि, अशोक चौधरी को ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया। कमल चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर बाबर खां, हरिओम सैनी, विचित्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed