फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders praised Prime Minister Modi for Operation Sindoor

Rampur News: व्यापारियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी को सराहा

Mon, 12 May 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 12 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Traders praised Prime Minister Modi for Operation Sindoor
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक अहम बैठक रविवार को युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें देश की सेना द्वारा हाल ही में किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने इस अभियान को देश की सैन्य शक्ति और नेतृत्व की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जल, थल और वायु तीनों सेनाओं ने साहस और रणनीति से पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। सबसे प्रशंसनीय बात यह रही कि सेना ने आम पाकिस्तानी नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना केवल आतंकवादियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

बैठक में यह भी कहा गया कि ऑपरेशन की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति और कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो सकी। इस दौरान संगठन की नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें कई नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें विवेक गुप्ता, राजीव आर्य, राकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। मो. यासीन, अशोक मिश्रा, संजय गुप्ता, सर्वेश रस्तोगी, तस्लीम मेहंदी वाले, इश्तियाक, अशोक राठौड़ा को नगर मंत्री बनाया गया। नगर कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी मनोज रस्तोगी को बनाया गया। रविंद्र शर्मा, फैजान, राहुल रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, रवि अग्रवाल, मुकेश रस्तोगी को व्यापार मंडल का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य, युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष नवीन भाटिया, मनीष गुप्ता, हरीश अरोड़ा, किशन लाल शर्मा, बसंत प्रजापति, अशोक अरोड़ा, राकेश टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed