फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders leader told

एक्साइज ड्यूटी न हटाई गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन : कंछल 

Tue, 31 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
traders leader told
बिलासपुर में व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन में विचार व्यक्त करते प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद बनबारी लाल कंछल ।

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर सर्राफा व्यापारियों के साथ अन्याय किया है। 42 दिनों के आंदोलन को केंद्र की भाजपा सरकार ने रौंद कर व्यापारी विरोधी होने का सबूत दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी समेत तमाम समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो शीघ्र ही पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा।

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर कार्यालय पर सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में सर्राफा कारोबार में लगाई गई एक्साइज ड्यूटी और जीएसटी समेत तमाम मुद्दे छाए रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कंछल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार को टैक्स ही लेना था तो वह सोने की आयात कर की दरें बढ़ाकर राजस्व एकत्र कर सकती थी। लेकिन, केंद्र सरकार को टैक्स के नाम पर महज कारोबारियों को ही अपमानित व परेशान करना है, जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीएसटी, सीजीएसटी, आईजीएसटी के प्रारूप में भी व्यापारियों के साथ धोखा किया गया है। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह व्यापारियों से वार्ता करके खामियों को दूर करे। साथ ही उन्होंने मांग की कि  प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना हो, सभी कारोबारियों का दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा अवश्य कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि एसआईबी के छापों के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे व्यापारी वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवैध वसूली के विरोध में व्यापारी पूरे प्रदेश में शीघ्र ही आंदोलन करेंगे। इससे पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों का केमरी तिराहे पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल आर्य, प्रदेश मंत्री धन्नूमल बंसल, अनिल अग्रवाल, हरबंश तनेजा, सुदर्शन मदान, मनोज रस्तोगी, अब्दुल समद, विपुल गुप्ता, राजू तनेजा, अंशुल अग्रवाल, हाफिज ताहिर, रईस बेग, अफसर अली आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन नगर महामंत्री सुदर्शन मदान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed