{"_id":"6b034fd38d8a4a6b26098eb3","slug":"fire-breaks-out-at-a-biryani-shop-due-to-a-leaking-regulator-rampur-news-c-282-1-rmp1001-185325-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेगुलेटर लीक होने से बिरयानी की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेगुलेटर लीक होने से बिरयानी की दुकान में लगी आग
Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दढ़ियाल में रविवार दोपहर एलपीजी गैस सिलिंडर का रेगुलेटर लीक होने से बिरयानी की दुकान में आग लग गई। अचानक आग की लपटें उठने से दुकान और आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान दुकान पर काम कर रहा संचालक का पोता मौसम अली आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
नगर के टांडा-बाजपुर मुख्य मार्ग स्थित मुख्य तिराहे पर नगर निवासी इसराइल का बिरयानी का होटल है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दुकान में एलपीजी सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और दुकान में लपटें उठने लगीं।
अचानक आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटाकर मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान दुकान पर काम कर रहे मौसम अली का हाथ आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति संभाली और लोगों को मौके से हटाया। घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य तिराहे पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।