{"_id":"58d182c64f1c1b870a1a11d3","slug":"traders-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने सिविल लाइंस थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने सिविल लाइंस थाना घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सिविल लाइंस थाने क्षेत्र में हुई व्यापारी की दुकान में चोरी के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुुकान से चोरी हो जाने के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद थाने का घेराव किया। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही। उसके बाद मामला शांत हुआ।
सिविल लाइंस के मिलन विहार निवासी पकंज खत्री की राज होटल के पास मोबाइल पार्ट्स की दुकान है। रोजाना की तरह वह दुकान को बंद करके घर चला गया था। आधी रात के बाद चोर उसकी दुकान को निशाना बनाकर वहां से दो लाख का माल समेट कर ले गए। उसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने थाने का घेराव करके वहां पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दस दिनों के अंदर चोरी का खुलासा करने की बात कही। उसके बाद व्यापारियों ने राहत की सास ली। इस मौके पर शाहिद शम्सी, शोएब, सतपाल, मंजीत, प्रवीण गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे। उसके बाद व्यापारी लोग एसपी से मिले। जहां एसपी ने जल्द से जल्द चोरियो का खुलासा करने आ आश्वासन दिया। उसके बा व्यापारी लोग वहां से चले आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन