फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders became angry

चेकिंग करतेे बिजली किर्मयों को व्यापारियों ने घेरा

Wed, 10 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /  रामपुर Updated Wed, 10 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
traders became angry
रामपुर मंे हाथीखाने चौराहे पर दुकान मे बिजली विभाग द्वारा चेकिंग किए जाने पर हंगामा करते व्यापारी।

विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने हाथी चौराहे पर उनका घेराव करते हुए  हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा  हो गया। पुलिस ने किसी  तरह से  मामले   को शांत कराया।      

 बिजली  विभाग की ओर से  लगातार हर मोहल्ले में चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।   उसी के  चलते मंगलवार को   हाथी खाने पर भी चेकिग अभियान चलाया गया।  जिसमे एसई आरके कुशवाहाए एक्सईन एसके पांडेय  एसडीओ अनिल कुमार  एसडीओ मनोज कुमार ने टीम के साथ नगर पालिका के आसपास के मोहल्लों में चेकिंग की। सोमवार को भी  बिजली विभाग की टीम ने  कटकुईया में अभियान चलाया था।  जहां एक वृद्व की   मौत हो जाने का आरोप लगने के बाद बिजली विभाग की टीम वहां से चली आई थी।   मंगलवार को फिर से बिजली  विभाग  की टीम  हाथी खाने  चौराहे पर पहुंच गई।
विज्ञापन


 वह गन हाउस पर  बिजली चेंकिग कर रही थी। इस दौरान  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी वहां पर पहुंच गए।  जहां बिजली विभाग के लोगों पर अवैध वसूली करने का  आरोप लगाते हुए   उनसे से नोक झोंक शुरू कर दी। जिससे वहां पर हंगामा खड़ा  हो गया।   हंगामा  की सूचना के बाद पुलिस वहां पर  पहुंच गई। किसी तरह से मामले  को शांत कराया।  संदीप सोनी का कहना है कि  बिजली विभाग के कर्मचारी दुकानों पर जाकर चेंकिग के नाम पर  मीटर को तोड़ देते हैँ। उसके बाद   पैसे मांगते है। इस तरह  की  मनमानी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हंगामे के बाद बिजली विभाग के अधिकारी  मौका  पाकर वहां से भाग गए।  इस  मौके पर  हारिस शम्सी ,शोएब सहित काफी लोग मौजूद रहे। इस चेंकिग में  अख्तर अली शानू, फिरोज खान  सददन, अमित बाबू आदि के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता एसके पांडेय ने बताया कि  बिजली चेंकिग के दौरान कुछ लोग वहां पर आ गए  थे। एक व्यक्ति  से नोकझोंक हो गई थी।  उसका नाम पता करवाने के बाद कार्रवाई करवाई जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed