फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   trader beaten by sp leader

पार्टी फंड में चंदा न देने पर व्यापारी को पीटा

Mon, 02 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
trader beaten by sp leader
घायल व्यापारी सुधांशु अग्रवाल।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के फंड में चंदा न देना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। खुद को सपा का नेता कहलाने वाले एक युवक ने रविवार की सुबह थोक व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर उसकी धुनाई कर दी और बीस हजार रुपये छीन लिए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ता सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथ वाली मस्जिद निवासी सुधांशु अग्रवाल का कहना है कि वह मिस्टन गंज में चीनी, आटा, दाल के थोक व्यापारी हैं। आरोप है कि सपा कार्यकर्ता प्रतीक सक्सेना एक सप्ताह से पार्टी फंड के लिए चंदा मांग रहा था। रविवार की सुबह करीब दस बजे वह  अपने अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन


सुधांशु के दुकान खोलने के बाद वह लोग उसके पास पहुंच गए। उन लोगों ने उससे पार्टी फंड के नाम पर चंदा मांगना शुरू कर दिया। उसके न देने पर आरोपी लोगों ने दुकान के अंदर घुस कर पिटाई शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी उसके हाथ से बिक्री के 19150 हजार रुपये छीनकर ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायल सुधांशु साथी व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां पीड़ित ने प्रतीक सक्सेना पुत्र फूल कुमार सक्सेना निवासी कृष्णाविहार सिविल लाइंस  व पांच-छह अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसक े आधार पर पुलिस ने लूटपाट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बाइक को भी तोड़ दिया तथा दुकान का सामान भी उलट-पलटकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि दो पक्षों में  मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने  रिपोर्ट करा दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed