{"_id":"613bb2128ebc3e1472533381","slug":"tower-seal-rampur-news-mbd4022188185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानचित्र स्वीकृत कराया लगा लिया टावर, आरडीए ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानचित्र स्वीकृत कराया लगा लिया टावर, आरडीए ने किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में एक व्यक्ति ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही टावर लगवा लिया। रामपुर विकास प्राधिकरण को मामले की जानकारी मिली, तो प्राधिकरण ने जमीन के मालिक को नोटिस जारी किए, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में शुक्रवार को आरडीए की टीम ने जाकर टावर को सील कर दिया। साथ ही टावर गंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शहर में कोई भी निर्माण कराना हो या फिर जमीन का व्यावसायिक प्रयोग करना हो, तो इसके लिए रामपुर विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास कराना होता है। लेकिन, शहर में तमाम लोग अवैध तरीके से कालोनियां बना रहे हैं। कई लोगों ने तो मकान भी तैयार कर लिए। लिहाजा, ऐसे लोगों के खिलाफ रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जाती है। शुक्रवार को रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम मोहल्ला घेर पीपल वाला पहुंच गई। साथ में गंज पुलिस भी मौके पर थी। यहां बॉबी खां पुत्र शहजाद खां ने अपने सौ वर्ग मीटर भूखंड पर टावर लगवाया है। आरोप है कि टावर लगवाने से पूर्व मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया है। लिहाजा, इसके चलते आरडीए ने फाउंडेशन बनाने के समय ही नोटिस जारी किए थे, लेकिन इन नोटिस का कोई जबाव नहीं दिया गया। इसके चलते टावर को सील कर दिया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, अवर अभियंता अयोध्या प्रसाद, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।