फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tourist rendom testing start in kinnaur

किन्नौर पहुंचने वाले पर्यटकों के होंगे रैंडम टेस्ट

Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
tourist rendom testing start in kinnaur
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए किन्नौर प्रशासन ने जिले में आने वाले सैलानियों के रैंडम कोरोना टेस्ट करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को जिले के ग्राम पंचायत प्रधानों और उपमंडल स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी प्रधानों से आग्रह किया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के जारी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समितियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले और लोगों पर नजर रखें। अगर किसी में भी खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हो तो तुरंत निकट के अस्पताल में इसकी जांच सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर कोविड सैंपल लिए जाएंगे और यह कार्य निचार उपमंडल से आरंभ कर दिया गया है। उपायुक्त ने कोरोनाकाल के दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के किए कार्यों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से हम कोरोना महामारी से निपटने में समर्थ हो सकें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना का टीका लगाना आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं से आग्रह किया कि वे वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं, ताकि इस महामारी से बचाव सुनिश्चित हो सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार ने पूह उपमंडल और एसडीएम कल्पा डॉ. अवनींद्र कुमार, एसडीएम निचार मनमोहन ने भी उपमंडल में कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अभी तक 55,855 व्यक्तियों के कोविड सैंपल लिए गए। इसमें 52, 479 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक कुल 3266 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 3186 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 98 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। जबकि दो प्रतिशत व्यक्ति ऐसे हैं, जो हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं या गर्भवती महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed