फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Today three crores will come in the accounts of 7462 farmers of flood affected areas

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 7462 किसानों के खातों में आज आएंगे तीन करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Today three crores will come in the accounts of 7462 farmers of flood affected areas
रामपुर। उत्तराखंड से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण जिले में आई बाढ़ से हुई फसल नष्ट हो गई, जबकि तमाम किसानों के खेतों में पानी अधिक भरने की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। ऐसे में प्रभावित किसानों का डाटा राहत पोर्टल पर अपलोड करने के बाद अब सोमवार को जिले के 7462 प्रभावित कृषकों के खातों में तीन करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले माह में जिले में बाढ़ आ गई थी। स्थिति यह थी कि दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग, नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग तक बंद हो गए थे। किसानों की धान, गेहूं, गन्ना और सब्जियों की फसलें नष्ट हो गईं थीं। ऐसे में बाढ़ का पानी उतरने के बाद जिला प्रशासन की ओर से किसानों की खराब फसलों का सर्वे कर किसानों को राहत पहुंचाने के आदेश दिए गए थे। जिले में अब 7462 किसानों का सर्वे कर डाटा पोर्टल पर फीड कर दिया था। इसमें प्रभावित कृषकों में तहसील सदर के 926, स्वार के 1154, टांडा के 1641, मिलक के 807, बिलासपुर के 1478 और शाहबाद के 1456 कृषक शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि प्रभावित कृषकों की फसलों के नुकसान का सर्वे कार्य लगातार कराया जा रहा है। अब तक चिह्नित किसानों को सोमवार को सीधे खाते में राहत राशि पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed