फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today hearing of advance bail of azajm kha

आजम खां की अग्रिम जमानत पर आज होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
today hearing of advance bail of azajm kha
रामपुर। शत्रु संपत्ति के मामले में दर्ज मुकदमे में सांसद आजम खां की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन, अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले में मंगलवार 18 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ करीब साल भर पहले अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा शत्रु संपत्ति पर कब्जे से संबंधित था। मुकदमे में आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी में 13.842 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। इस मुकदमे में सांसद के अलावा उनकी पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा, उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम, उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूखी, बोर्ड के सदस्य मजहर अली खां, सैयद गुलाम सय्यदैन, बोर्ड के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रहमत हुसैन जैदी और मुतवल्ली मसूद खां को आरोपी बनाया गया है। सांसद आजम खां ने इस मुकदमे में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर सोमवार को एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की अदालत में सुनवाई होनी थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामौतार सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मामले में सुनवाई और बहस नहीं हो सकी। अब इस मामले में 18 फरवरी मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed