{"_id":"610ae0e58ebc3ebb722e494e","slug":"todau-hearing-of-abdullah-azajm-issue-rampur-news-mbd398165098","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में आज भी जारी रहेगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में आज भी जारी रहेगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामलों में गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलील प्रस्तुत की।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुनवाई हुई।
इसके साथ ही बुधवार को अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई हुई। इन सभी मामलों में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सैनी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में गुरुवार को भी सुनवाई होगी। इन मामलों में बुधवार को अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें प्रस्तुत की हैं।