{"_id":"583b295d4f1c1b1d2a088717","slug":"to-see-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील देखने को जुटे शहरवासी, सेल्फी का क्रेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील देखने को जुटे शहरवासी, सेल्फी का क्रेज
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकार्पण के बाद रविवार को पहले दिन खुले कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार (झील) में घूमते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर में तीस करोड़ रुपये की लागत से पुलिस लाइन के पास बनाई गई झील (कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार) का शनिवार को लोकार्पण किया था। रविवार को पहली बार खुले पक्षी विहार में लोग उमड़ गए। लोगों ने जमकर सेल्फी ली और अंदर का नजारा देखा।
रामपुर में पुलिस लाइन के पास करीब तीस करोड़ की लागत से झील तैयार की गई है। इस झील का शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार के नाम के साथ लोकार्पण किया। करीब चार किलोमीटर लंबी चार दीवारी के भीतर झील बनाई गई है। उसके अंदर 1800 मीटर पत्थर से पिचिंग करके 15 फुट गहरी झील है।
विज्ञापन
झील के अंदर लोगों के बैठने के लिए पांच झोपड़ी नुमा स्पाट बनाए गए हैं। चारों ओर खूबसूरत पटरी भी है, ताकि लोग टहल भी सकें। खूबसूरती के लिए चारों ओर बागवानी और फुलवारी लगाई जा रही हैं। इसे देखने के लिए रविवार को शहर के साथ ही आसपास के इलाकों से भी लोग आए। नैनीताल की नैनी झील का मजा लोग रामपुर में ही ले सकेंगे।
विज्ञापन