{"_id":"69485ae5660af2b59a09f32c","slug":"to-save-toll-tax-large-vehicles-are-passing-through-shahabad-increasing-the-problem-of-traffic-jam-rampur-news-c-282-1-rmp1016-160445-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टोल टैक्स बचाने के लिए शाहबाद से गुजर रहे बड़े वाहन, बढ़ी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टोल टैक्स बचाने के लिए शाहबाद से गुजर रहे बड़े वाहन, बढ़ी जाम की समस्या
विज्ञापन
संकरे मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव, रामपुर से बिलारी चौराहे तक आए दिन लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। टोल टैक्स से बचने के चक्कर में बड़े और ओवरलोड वाहन शाहबाद को वैकल्पिक मार्ग बना रहे हैं, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लखनऊ और बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन मीरगंज, मूंढापांडे और जोया सहित कई टोल से बचने के लिए शाहबाद होकर निकल रहे हैं। इस कारण रामपुर चौराहे से बिलारी चौराहे तक अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। संकरे मार्ग पर आमने-सामने आकर भारी वाहन फंस जाते हैं और यातायात ठप हो जाता है। रविवार शाम को भी बिजलीघर के पास जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि भारी वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगी, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।