फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tiranga yatra of lodhi ekta mission

शहीद गुलाब सिंह लोधी की पुण्यतिथि पर निकाली तिरंगा यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
tiranga yatra of lodhi ekta mission
रामपुर। राष्ट्रीय लोधी एकता मिशन की ओर से शहीद गुलाब सिंह लोधी की पुण्यतिथि पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक देशभक्ति नारों की गूंज रही। वक्ताओं ने कहा कि शहीद गुलाब सिंह लोधी ने 23 अगस्त 1935 को पहली बार लखनऊ के अमीनाबाद में तिरंगा फहराया था।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों ने शहीद गुलाब सिंह लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने यात्रा निकाली। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों की गूंज रही। वक्ताओं ने कहा कि समाज के शहीद गुलाब सिंह लोधी ने पहली बार 23 अगस्त 1935 को लखनऊ के अमीनाबाद में तिरंगा फहराया था। उन्होंने देशभक्ति की ऐसी अलख जगाई कि उसके बाद तो देश में जगह-जगह तिरंगा फहराया जाने लगा। आज समाज के युवाओं को उनके जीवन और कुर्बानी से सीख लेनी चाहिए। इसके बाद गांधी समाधि पर तिरंगा यात्रा का समापन हो गया। इस दौरान समाज के सभी लोग मौजूद रहे। संचालन बिलासीराम लोधी और अध्यक्षता सोमपाल सिंह लोधी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed