{"_id":"5814ecf74f1c1b6779bc25d2","slug":"tight-security-on-depawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिनभर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिनभर चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर होती चैकिंग करती जीआरपी
विज्ञापन
दीवाली को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने शहर को तीन सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। साथ ही पुलिस की भी व्यवस्था को कड़ी की गई है।
दीवाली का त्योहार का जश्न शुरू हो चुका है,लेकिन इससे पहले दीवाली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए थे। जिलाधिकारी अमित किशोर ने नगर क्षेत्रों को तीन सेक्टरों में बांटा है। गंज क्षेत्र के लिये उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार गुप्ता, शहर कोतवाली क्षेत्र में तहसीलदार सदर महेन्द्र बहादुर सिंह तथा थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के लिये नायब तहसीलदार सदर कुन्दन सिंह टोलिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इन सभी ने भ्रमण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने इस बार फिर चेताया है कि बिना लाइसेंस पटाखो का भंडारण एवं विक्रय न करने दिया जाय और सभी मजिस्ट्रेट निरन्तर भ्रमण करते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट एवं रामपुर जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) मदन सिंह गर्बियाल को दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन