फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Thug with reward of Rs 10,000 caught by police

Rampur News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी ठग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Thug with reward of Rs 10,000 caught by police
रामपुर। राह चलते बुजुर्गों को बातों में फंसाकर उनके जेवर उड़ाने के मामले में वांछित दस हजार के इनामी बरेली के ठग काे सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पीड़ितों के जेवर भी बरामद किए हैं। सिविल लाइंस पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी विनोद कुमार शर्मा है। वह मूल रूप से बरेली के थाना सीबीगंज के जौहरपुर गांव का निवासी है। वर्तमान में वह उत्तराखंड के नैनीताल जिले के थाना रामनगर क्षेत्र में गायत्री नगर पीरूमदारा में रह रहा था। उसे शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने फोटो चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। वह यहां किसी बुजुर्ग को अपना शिकार बनाने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी अपने बेटे विवेक शर्मा के साथ ठगी का धंधा करता है। पिता-पुत्र पर उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना पटेलनगर, बसंत विहार, क्लेमन्टाउन, जिला ऊधमसिंहनगर के थाना काशीपुर व उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और संभल में ठगी कर जेवर चोरी के मामले दर्ज हैं। उसने सिविल लाइंस क्षेत्र में जून से अक्टूबर माह में चार घटनाएं की थीं, जिसमें 10 अक्टूबर को बेटे को गिरफ्तार किया था। तब पिता फरार हो गया था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। पिता-पुत्रों ने बरेली के थाना बहेड़ी में वर्ष 2017 में पुलिस उप निरीक्षक बनकर सुनार से 17 सोने की अंगूठियां ठगी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed