फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three year old innocent murdered, dead body found in a sack

Rampur News: तीन साल की मासूम की हत्या, बोरी में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Three year old innocent murdered, dead body found in a sack
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव निवासी रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की दो दिन से लापता बच्ची अनायजा नूर (3) का शव मंगलवार को पड़ोस के ही किराना व्यापारी के घर के पीछे खाली प्लाॅट में बोरी में बंद मिला। बच्ची की हत्या कर सिर को पाॅलिथीन से बंद करके, हाथ बांधकर और पैर काटकर शव बोरी में बंद किया गया था। मृतका के परिजनों ने किराना व्यापारी पर हत्या आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए किराना व्यापारी के परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


कारोबारी दानिश अली ने बताया कि उनकी बेटी सात अप्रैल की सुबह 10 बजे घर के पास ही किराना की दुकान पर टॉफी लेने के लिए गई थी। दोपहर तक बेटी के वापस न आने पर उन्होंने गांव में तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद से बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आठ अप्रैल को भी पूरे दिन परिजन व पुलिस बच्ची को खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

नौ अप्रैल की गांव की महिला सीमा ने किराना व्यापारी के घर के पीछे नसीर अहमद के खाली प्लाॅट में एक बोरी पड़ी देखी। उसने ये बात दानिश को बताई। सूचना पर दानिश व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बोरी को खोला तो उसमें उनकी बेटी का शव था। दानिश के फूफा व भाकियू भानु के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका का मुंह पॉलिथीन से बंद था। हाथ बंधे हुए थे और दोनों पैर कटे थे। परिजनों ने किराना व्यापारी व उसके परिवार के सदस्यों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया। एसपी राजेश द्विवेदी करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल तथा किराना व्यापारी के घर की तलाशी ली, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के परिवार के चार सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

-----------
सुरक्षा के चलते आरोपी के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना क्यों और किसलिए की गई है, इसकी जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। - राजेश द्विवेदी, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed