फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three were thrown out of the house after giving talaq, report against four

Rampur News: तीन तलाक देकर घर से निकाला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Three were thrown out of the house after giving talaq, report against four
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के पदपुरी गांव में एक विवाहिता को दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये न देने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरपतनगर निवासी मंसूर खां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी फिजा का विवाह लगभग चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के पदपुरी गांव निवासी आरिफ खां के साथ किया था। उसका डेढ़ साल का बेटा भी है। आरोप है कि शादी में बुलेट के साथ एक लाख रुपये की मांग की गई, जो पूरी नहीं हुई। दहेज के लिए उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

दो दिन पहले बेटी के साथ फिर मारपीट की गई और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति आरिफ खां, देवर इकरार खां, सास अकीदन पत्नी इस्लाम खां व ससुर इस्लाम खां निवासी पदपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed