फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three persons injured in accident

Rampur News: चालक को झपकी आने से डीसीएम पलटी, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
three persons injured in accident
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में चालक को नींद की झपकी आने पर डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

बहराइच के नानपार गांव निवासी नीरज डीसीएम चालक है। नीरज यमुनानगर से डीसीएम में शिमला मिर्च भरकर गोरखपुर की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह शहजादनगर थाना क्षेत्र के मड़ैयान उदयराज गांव के सामने नीरज को झपकी आ गई। चालक को झपकी आने पर एक युवक को टक्कर मारते हुए डीसीएम पलट गई। हादसे में मड़ैयान उदयराज गांव निवासी युवक नन्हे डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में नीरज और उसका एक साथी भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नन्हे थाना क्षेत्र की एक किट प्लाई फैक्टरी से काम करके अपने घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहजादनगर थाना प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed