फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three people named for beating and snatching Rs 17,000 for not giving Rs 60 lakh

Rampur News: साठ लाख न देने पर पीटने और 17 हजार रुपये छीनने में तीन लोग नामजद

Mon, 09 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three people named for beating and snatching Rs 17,000 for not giving Rs 60 lakh
स्वार। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भूमि बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये न मिलने पर एक व्यक्ति से मारपीट कर 17 हजार रुपये छीनने का केस दर्ज किया है जिसमे तीन लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी हाजी अख्तर अली ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज केस में कहा है कि उनके पिता ने सन 1982 में आरिफ के पिता से आराजी खरीदी थी। लेकिन तब उसका दाखिल खारिज नही हो सका था। बाद में क्रेता और विक्रेता दोनों का निधन हो गया।
विज्ञापन

अब वह अपनी आराजी बेचना चाहता है लेकिन रियासत अली, मोहम्मद सादिक और आरिफ अली आराजी नही दे रहे हैं। आरोपी इसके एवज में 60 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जब इसका विरोध किया तो 24 अप्रैल 2025 में तीनों भाई घर आ गए और 60 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौंज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान उसकी जेब में रखे17 हजार रुपये भी निकाल लिए। जब चीख पुकार हुई तब लोगों के आने पर तीनो लोग भाग चुके थे।कोतवाल प्रदीप मलिक कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed