फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three people, including wife and mother-in-law, arrested in suicide case

Rampur News: आत्महत्या के मामले में पत्नी और सास समेत तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three people, including wife and mother-in-law, arrested in suicide case
रामपुर। जेसीबी संचालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और सास समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौथे की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चौथा आरोपी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा निवासी देवेंद्र जेसीबी संचालक था। सिविल लाइंस के बाबा दीप सिंह नगर में उसका कार्यालय था और वह अक्सर यहीं रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात वह घर आया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी, इस दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में देवेंद्र के परिजनों ने उसकी पत्नी व ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। देवेंद्र के भाई मोहनलाल के अनुसार देवेंद्र का विवाह मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम खबड़िया निवासी दुर्गेश के साथ हुआ था। अपने मायके वालों के कहने पर दुर्गेश का व्यवहार देवेंद्र के प्रति ठीक नहीं था। आए दिन वह झगड़ा करती रहती थी। शुक्रवार शाम मोहन लाल की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में पत्नी दुर्गेश, सास पुरनिया, राशिद और राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देवेंद्र की पत्नी दुर्गेश, सास पुरनिया और राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed