{"_id":"fd611ed931c0a79ce5cb82044e2ec594","slug":"three-new-block-created-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए ब्लाकों के लिए भूमि की तलाश पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए ब्लाकों के लिए भूमि की तलाश पूरी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन नए ब्लाकों के लिए भूमि की तलाश कर ली गई है। शीघ्र ही पटवाई, टांडा और राठौंडा के रूप में तीन नए ब्लाकों का गठन होगा। पटवाई ब्लाक में चमरौवा और मिलक के गांव भी शामिल होंगे। रठौंडा में बिलासपुर के कुछ गांवों को शामिल किया गया है। ब्लाक कार्यालयों की बिल्डिंग के लिए भूमि आवंटित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शासन से शाहबाद के पटवाई, मिलक के राठौंडा और स्वार के टांडा को ब्लाक बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। तीनों नए ब्लाकों के लिए भूमि की तलाश भी कर ली गई। अधिकारियों ने अब भूमि आवंटन की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों ब्लाकों में 24 न्याय पंचायतों के 173 ग्राम पंचायतें और 339 राजस्व गांव शामिल होंगे।
टांडा ब्लाक में आठ न्याय पंचायतें, 59 ग्राम पंचायतें और 120 राजस्व गांवों का खाका तैयार किया गया है। टांडा ब्लाक की जनसंख्या 205711 होगी। स्वार ब्लाक के गांव काटकर टांडा में शामिल किए जाएंगे। इसी तरह पटवाई ब्लाक में भी आठ न्याय पंचायतें, 55 ग्राम पंचायतें और 114 राजस्व गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन
पटवाई ब्लाक की आबादी 145912 होगी। पटवाई ब्लाक में अधिककर गांव शाहबाद ब्लाक के शामिल होंगे। मिलक और चमरौवा के भी कुछ गांव काटकर पटवाई में शामिल किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया राठौंडा ब्लाक में नौ न्याय पंचायतें, 69 ग्राम पंचायतें और 150 राजस्व गांव शामिल होंगे।
राठौंडा ब्लाक की आबादी 149440 रखी गई है। इस ब्लाक में बिलासपुर के भी कुछ गांव शामिल किए गए हैं। ब्लाक मुख्यालय पटवाई, टांडा और राठौंडा भी बनाया जाएगा। बिल्डिंग के लिए भूमि आवंटित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।