फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three named including brother in law in Salauddin murder case, police on the run

Rampur News: सलाउद्दीन हत्याकांड में जीजा समेत तीन नामजद, दौड़ रही पुलिस

Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three named including brother in law in Salauddin murder case, police on the run
स्वार। मंगलवार की देर शाम सलाउद्दीन अंसारी की गोली मारकर हत्या मामले में उसके जीजा समेत तीन के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें जीजा अबरार, मोहम्मद अहमद और अमीर अहमद नामजद हुए हैं। अबरार पंचायतराज विभाग में सफाई कर्मी है। वह मृतक सलाउद्दीन का सगा जीजा है, जबकि मसवासी नगर पंचायत के पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद अबरार के पिता हैं और अमीर अहमद अबरार का बहनोई है।
विज्ञापन

अमीर अहमद उत्तराखंड में कनौरा थाना बाजपुर का रहने वाला है। हत्या के बाद भी पुलिस इन आरोपियों को अभी पकड़ नहीं सकी है। सलाउद्दीन की गोली मारकर हत्या के कुछ देर बाद ही कोतवाली पुलिस और सीओ अतुल कुमार मौके पर पहुंचे थे। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण भी कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर एक होमगार्ड और चौकीदार तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोतवाल के नेतृत्व में भी एक टीम काम कर रही है। इसके अलावा इंसपेक्टर क्राइम की टीम को भी लगाया गया है। मुखबिरों की भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाउद्दीन के मोबाइल खोलेंगे घटना का राज
नामजद रिपोर्ट के बावजूद मृतक सलाउद्दीन के मोबाइल पर हत्या से पहले किसकी कॉल आई थी, यह राज उसके दोनों मोबाइल में दफन है। ये मोबाइल पुलिस को घटना स्थल पर बरामद हुए हैं। पुलिस इन मोबाइल में कॉल की जांच कर रही है। जांच में पता चलेगा कि सलाउद्दीन को पैसा लेने के बहाने निर्माणाधीन मैरिज हाॅल परिसर में किसने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed