फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three named accused in Bhudasi case surrendered in court

Rampur News: भुड़ासी प्रकरण में तीन नामजद आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Sun, 01 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three named accused in Bhudasi case surrendered in court
शाहबाद। भुड़ासी गांव में नौ मई की रात में बरात चढ़त के दौरान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर से जुड़े गीत को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। वहीं नामजद तीन आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले तीनों आरोपियों की बेल ख़ारिज करने की रिपोर्ट लगाकर भेज दी है। इसी प्रकरण में दो दरोगा लाइन हाजिर भी किए गए थे।
विज्ञापन

भुड़ासी गांव में दलित समाज के धर्मवीर की बेटी की शादी में गांव के दूसरी जाति के लोगों ने विरोध करते हुए धर्मवीर को जातिसूचक शब्दों साथ अपमानित किया था। उसके बाद आरोपियों ने हथियारों और लाठी-डंडों से बरातियों को दिखाकर दौड़ा दिया था। दूसरी जाति के लोगों पर बरात में पत्थरबाजी करने का भी आरोप लगे थे। इस प्रकरण में वादी धर्मवीर ने ग्राम प्रधान समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वहीँ, एसपी विद्यासागर मिश्र ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दरोगा मचल सिंह और अमरपाल को लाइन हाजिर कर दिया था। इसी प्रकरण में नामजद आरोपियों में राकेश, मासे, अरविंद ने कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया है। तीनो आरोपियों के लिए डाली गई बेल रिपोर्ट पर पुलिस ने खारिज करने के लिए रिपोर्ट लगाईं है। वहीँ घटना के 22 दिनों के बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात है
विज्ञापन




तीन नामजद आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। तीनों ने केस में बेल लगाई है, लेकिन पुलिस ने बेल को ख़ारिज करने के लिए रिपोर्ट लगाईं है।
हर्षिता सिंह, सीओ शाहबाद
नाबालिग आरोपियों की हुई पुष्टि
भुड़ासी प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों पर कार्रवाई की थी। इन तीन आरोपियों में से दो आरोपी नाबालिग थे, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। हालांकि नाबालिग आरोपियों को देखने के बाद वह बालिग भी लग रहे थे। पुलिस विवेचना के दौरान नाबालिगों के प्रमाणित अभिलेख देखे। जिसमे दोनों आरोपी नाबालिग पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed