फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three masked bike-borne miscreants attempted to rob a solar energy trader.

Rampur News: नकबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने सौर उर्जा व्यापारी को किया लूटने का प्रयास

Thu, 14 May 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 14 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three masked bike-borne miscreants attempted to rob a solar energy trader.
बिलासपुर। कोतवाली की ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने सोलर प्लेट सप्लायर को तमंचों के बल पर रोककर लूटपाट का प्रयास किया। नकदी न मिलने पर बदमाश उसकी बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ग्राम सिहोरा निवासी अमृतपाल सिंह रुद्रपुर से सोलर प्लेट सप्लाई का कार्य करके 11 मई की रात करीब 9:45 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप लगाया कि डिबडिबा-चंदेन रोड स्थित ग्राम मनिहार खेड़ा के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर तमंचे तान दिए। चंदेन गांव से पहले उनकी बाइक रोककर नगदी मांगी।
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि पास में नगदी नहीं थी। फोन मांगने पर उसने लोकेशन ट्रेस होने की बात कहकर फोन झाड़ियों में फेंक दिया। इसी बीच आते डंपरों को देख बदमाश बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed