फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three kilometers of bad road became a problem for the villagers

Rampur News: तीन किलोमीटर की खराब सड़क बनी ग्रामीणों के लिए समस्या

Wed, 26 Nov 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three kilometers of bad road became a problem for the villagers
शाहबाद। शाहबाद–चंदौसी रोड से पश्चिम दिशा में जाने वाली सरकड़ा, नवाबपुर का मझरा और गुलड़िया गांवों को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क की हालत इन दिनों बहुत बुरी स्थिति में है। रामपुर और संभल जिले के कई गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जगह–जगह बने बड़े गड्ढों के कारण वाहन पलटने तक की नौबत आ जाती है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी खतरनाक रूप ले लेती है, क्योंकि पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटनाओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के संबंध में कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें भेजी गईं, लेकिन आज तक न तो मरम्मत हुई और न ही कोई निरीक्षण। यह सड़क आगे चलकर संभल जिले के गुरसरी, बहोरानपुर सहित कई गांवों को जोड़ती है, इसलिए इस मार्ग पर रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed