फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three including two teenagers drowned in Kosi river, no trace found even on second day

Rampur News: कोसी नदी में डूबे दो किशोरों समेत तीन का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Mon, 16 Sep 2024 05:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Three including two teenagers drowned in Kosi river, no trace found even on second day
मसवासी (रामपुर)। शनिवार की शाम गणपति प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान कोसी नदी में नहाने के दौरान बहे एक युवक और दो किशोरों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू कर उनकी तलाश में नदी खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को उत्तराखंड काशीपुर के कचनाल गाजी गड्ढो काॅलोनी वार्ड 40 के लोग गणपति प्रतिमा को विसर्जन करने कोसी नदी पर आए थे। इस दौरान नागेश( 22), दक्ष (17), विकास (17) व हिमांशु (17) कोसी नदी में नहाने के लिए कूद गए गहरी नदी और तेज बहाव के कारण एक युवक और दो किशोर नदी की धार में बहते चले गए। उन्हें बहता देख प्रतिमा विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय तैराकों ने हिमांशु को बचा लिया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण युवक और किशोरों को बचाने में कामयाब नहीं हो सके। शनिवार की देर शाम जब अंधेरा हो गया तब रेस्क्यू रोकना पड़ा था। रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने सुबह से शाम तक रेस्क्यू चलाया लेकिन बहे युवक और किशोरों का कोई अता-पता नहीं लग सका। इस बीच रविवार को भी सीओ अतुल पांडेय, कोतवाल संदीप त्यागी, चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचे। इससे पूर्व शनिवार की देर रात जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से नदियों और तालाबों से दूर रहने की हिदायत दी। इस बीच सीओ अतुल पांडेय ने बताया कि एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। कोसी में पानी भी कम हुआ है आशा है कि जल्द ही युवक और किशोरों को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन

परिवार के लोगों की बढ़ी चिंता, रेसक्यू पर टिकी निगाहें
स्वार (रामपुर)। कोसी नदी में बहे युवकों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाने से उनके परिवारों में बेचैनी का माहौल है। कचनाल गाजी गड्ढा काॅलोनी वार्ड 40 में रहने वाले लोगों में चिंता बनी हुई और और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें किसी तरह समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा कॉलोनी निवासी एक युवक और किशोर के कोसी नदी में बहने की जानकारी मिलने पर परिवारों तो बैचेनी है ही काॅलोनी में रहने वाले लोग भी दुखी हैं। शनिवार की रात और आज रविवार को पीड़ित परिवारों का हालचाल पूछने वालों का तांता लगा रहा। लोग नदी में बहे नागेश( 22), दक्ष (17), विकास (17) व हिमांशु (17) को लेकर ही चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed