आजम खां के करीबियों पर शिकंजा: मीडिया प्रभारी समेत तीन लोगों को किया गया जिला बदर, एडीएम कोर्ट ने की कार्रवाई
आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू समेत तीन लोगों को जिला बदर किया गया है। उनके खिलाफ गंज थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासन ने सपा नेता आजम खां के करीबियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब एडीएम कोर्ट ने आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू समेत तीन लोगों को जिला बदर किया है। उनके खिलाफ गंज थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। यहां तक कि उनके करीबियों पर भी कानून का शिकंजा कसने लगा है। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के खिलाफ गंज थाने में लूटपाट, छेड़छाड़, मारपीट, जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें थाना गंज पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ जिला बदर करने की संस्तुति की थी।
पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी। साथ ही मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ की। आरोपी फसाहत अली खां शानू ने आपत्ति दाखिल करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं। उनके खिलाफ जारी किया गया नोटिस निरस्त किया जाए। जबकि, अभियोजन की ओर से एपीओ हरेंद्र यादव ने दलील दी कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लिहाजा, आरोपी को जिला बदर किया जाए। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य की कोर्ट ने फसाहत अली खां शानू को छह माह की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया है। इसके साथ कोर्ट ने रानू खां उर्फ शाह नवी और तालिब को भी छह-छह माह के लिए जिला बदर किया है।