{"_id":"677ae9f7aea82b75910046af","slug":"three-friends-were-riding-on-the-same-bike-two-died-in-the-accident-one-seriously-rampur-news-c-15-1-mbd1004-557835-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एक ही बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, हादसे में दो की माैत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एक ही बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, हादसे में दो की माैत, एक गंभीर
Mon, 06 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
मिलक। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों सुरेंद्र गंगवार (28) और प्रदीप पाल (22) की मौत हो गई। वहीं, एक युवक आलोक (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा रविवार रात नाै बजे पटवाई मार्ग पर पटिया गांव के पास हुआ। पिपला शिवनगर के सुरेंद्र गंगवार अपने गांव निवासी दो दोस्तों प्रदीप और आलोक के साथ मिलक गए थे। बाइक सुरेंद्र गंगवार चल रहा था। तीनों दोस्त एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सुरेंद्र गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक और प्रदीप पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायल युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाॅक्टर ने प्रदीप पाल को मृत घोषित कर दिया। आलोक की हालत काफी गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, वहीं दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। तीसरे गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
सुरेंद्र खेती और प्रदीप करता था मजदूरी
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र गंगवार खेती किसानी करता था। वह अपने पीछे पत्नी और बेटा-बेटी को छोड़ गया है। प्रदीप पाल मजदूरी करता था।
भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे अस्पताल
हादसे में दो दोस्तों की मौत और एक दोस्त के घायल हो जाने की खबर गांव में आग की तरफ फैल गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण सरकारी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक मित्र थे। बाइक से तीनों किसी काम से नगर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में मृतकों के परिजन चीत्कार मचा रहे थे।