फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three fir on alehassan and azahar kha

आले हसन और अजहर खां पर तीन और मुकदमे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
three fir on alehassan and azahar kha
रामपुर। पूर्व सीओ आले हसन और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन दोनों के साथ 20-25 लोगों पर शुक्रवार को गंज थाने में तीन लोगों के मकान पर बुलडोजर चलवाकर लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के घेर मिया खां निवासी शफीक बानो का आरोप है कि 2012 में उसने डूंगरपुर में 283 वर्ग मीटर में जमीन खरीदने के बाद वहां पर मकान बनाकर रह रही थीं। तीन फरवरी 2016 को करीब आठ बजे पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां के अलावा रानू खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, सपा नेता फिरोज खां, जिबरान खां और ठेकेदार बरकत अली घर में घुस गए। गाली-गलौज करकेे घर से भगा दिया। उसके बाद घर में रखा सारा सामान तोड़ दिया। इसके बाद घर पर बुलडोजर चलवा दिया और नौ हजार नकदी लूट कर ले गए। दूसरा मुकदमा जेल रोड निवासी एहतेशाम की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने 2012 में डूंगरपुर में स्कूल खोलने के लिए 373 गज का एक प्लाट लिया था। जहां पर वह मकान का निर्माण करा रहे थे। पूर्व सीओ आलेहसन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां अन्य कई लोगों और पुलिस कर्मियों को साथ लेकर उसके प्लाट पर पहुंच गए। उनको आजम विरोधी बताते हुए उनके मकान पर बुलडोजर चलवा दिया और 25 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूटकर ले गए। वहीं नानकार निवासी रुबी ने भी आरोप लगाया है कि उसने भी 110 गंज का प्लाट खरीदा था। 3 फरवरी 2016 को आरोपी लोग उसके घर में घुस गए थे जहां आजम विरोधी बताते हुए घर से भगा दिया।बाद में बुलडोजर चलवा दिया और 15 हजार की नकदी लूटकर ले गए।इन तीनों मामलो में तहरीर के अंाधार पर गंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed