फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three days ultimatum to schools, then action will be taken

Rampur News: स्कूलों को तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर होगी कार्रवाई

Sat, 13 Jul 2024 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three days ultimatum to schools, then action will be taken
रामपुर। पिछले दो दिन से स्कूली वाहनों की चल रही चेकिंग के बाद अब परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को व्यापक स्तर पर चेकिंग शुरू होगी और इसके बाद चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने टीम के साथ पिछले दो दिन में 32 स्कूली वाहनों की खामियां चेकिंग में पकड़ी हैं, लेकिन अभी उनके चालान और सीज की कार्रवाई नहीं की है। सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग कर चेतावनी दी थी, इसके बाद अब तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन के भीतर सभी तरह की कमियां स्कूल संचालकों को ठीक करानी है। तीन दिन बाद व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलने वाला हैं। स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने के लिए के लिए वाहनों का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अब तीन दिन के बाद सघन चेकिंग की जाएगी। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन वाहनों की फिटनेस नहीं है वह तुरंत करा लें, इसके बाद चालान और जुर्माना होने पर किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed