फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Huge crowds turned out for Constable Ashok Kumar's final journey.

Rampur News: सिपाही अशोक कुमार की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

Mon, 14 Sep 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Huge crowds turned out for Constable Ashok Kumar's final journey.
अनूपशहर (बुलंदशहर)। रामपुर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही 42 वर्षीय अशोक कुमार का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ गांव भैरिया हरिद्वार पुर स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बरेली परिवहन शाखा में तैनात सिपाही अशोक कुमार की रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को अशोक कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मऊ पहुंचा, तो गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में पत्नी प्रभा और आठ साल का बेटा आरब हैं। गांव मऊ से बैरिया गंगा घाट श्मशान घाट तक करीब तीन किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में दर्जनों गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत सोनकर, कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने अशोक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्मशान घाट पहुंचने पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही अशोक कुमार को अंतिम सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


जयपुर से लौटते समय हुआ था हादसा
सिपाही अशोक कुमार वज्र वाहन लेकर सरकारी कार्य से जयपुर गए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे बरेली लौटते समय रामपुर के धमोरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि वाहन में सवार महिला कांस्टेबल आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed