फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR registered in fraud case after five months; police have initiated an investigation.

Rampur News: ठगी के मामले में पांच महीने बाद एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 14 Sep 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in fraud case after five months; police have initiated an investigation.
शाहबाद। पशुपालन योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने पांच महीने बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दोबारा शुरू हुई जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ कर पूर्व में दी गई तहरीरों और ठगी गई रकम के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मोहल्ला आफगानान निवासी रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला इस्लामिया स्कूल के सामने मेरठ निवासी आफताब खां ने दुकान खोली थी। वह लोन कराने का काम करता था और भैंस व गोपालन योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का भरोसा देता था। उसके झांसे में आकर रिजवान ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से करीब एक लाख रुपये लेकर आफताब को दिए। उसके दोस्त साकिब खां ने भी लोन के नाम पर 70 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि रकम लेने के बाद अप्रैल 2025 में आफताब अचानक दुकान बंद कर भाग गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया और फोन करने पर संपर्क नहीं हो सका। शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी आखिरी लोकेशन और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए सीडीआर भी निकलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोबारा जांच शुरू होने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि लोन के नाम पर चलाए जा रहे इस खेल में आफताब के साथ और कौन लोग जुड़े थे और कितने लोगों से रकम वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed