{"_id":"661c51158c2c0edfd5005864","slug":"three-days-left-for-campaign-sp-bsp-stalwarts-away-from-election-field-rampur-news-c-282-1-rmp1004-119939-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रचार के तीन दिन बाकी, सपा-बसपा के दिग्गज चुनावी मैदान से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रचार के तीन दिन बाकी, सपा-बसपा के दिग्गज चुनावी मैदान से दूर
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर में सभी दलों के सियासी दिग्गजों से लेकर स्टार प्रचारकों का जमावड़ा रहता था, लेकिन इस चुनाव में सपा-बसपा के सियासी दिग्गज रामपुर के चुनावी मैदान से गायब हैं। दोनों ही दलों का कोई भी बड़ा नेता प्रचार के लिए अब तक रामपुर नहीं आया है। अब प्रचार में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। 17 अप्रैल की शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा को छोड़कर दोनों सियासी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार की कमान खुद ही संभाल रखी है।रामपुर में विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, यहां प्रचार का अपना एक अलग ही अंदाज रहा है। स्टार प्रचारकों से लेकर फिल्मी सितारों की रामपुर की धरती पर चहलकदमी रही है। रामपुर लोकसभा सीट कांग्रेस, भाजपा और सपा के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। यहां नवाब परिवार से लेकर आजम खां तक का चुनाव में खूब वर्चस्व रहा है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा के दिग्गज चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। चुनाव प्रचार के महज तीन दिन बाकी रह गए हैं।
सपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत किसी भी बड़े नेता की अब तक सभा नहीं हुई है। इसका बड़ा कारण सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां का जेल में होना और परिवार के किसी सदस्य का चुनाव में सक्रिय न होना भी माना जा रहा है। मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी को सपा ने चुनाव मैदान में उतारा है, जिसके बाद आजम समर्थकों में प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति है। सपा की ओर से स्टार प्रचारक हरेंद्र सिंह नोएडा से रामपुर आए हैं। वहीं सपा के इंडी गठबंधन की साथी कांग्रेस की ओर से भी कोई बड़ा चेहरा चुनावी मैदान में नजर नहीं आया। हालांकि, रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने बिलासपुर में जरूर सभा की।
वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां के समर्थन में रैली के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती रामपुर आईं थी, लेकिन इस बार बसपा प्रत्याशी जीशान खां के समर्थन में रैली करने मायावती समेत कोई भी बड़ा नेता नहीं आया है। स्टार प्रचारक के तौर पर बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ही कार्यकर्ताओं व प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगे हैं। हालांकि, मायावती की सोमवार यानी 15 अप्रैल को मुरादाबाद में जनसभा होगी। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, नड्डा और योगी तक पहुंचे
लोकसभा चुनाव में प्रचार के मामले में सभी दलों से भाजपा आगे चल रही है। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामपुर में जनसभा कर चुके हैं। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और अन्य स्टार प्रचारक आ चुके हैं। यहां पर भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने डेरा डाल रखा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हमारी तैयारी बहुत मजबूत है। बूथ स्तर से लेकर जनता के बीच संगठन के लोग मेहनत कर रहे हैं। कैडर कैंप चल रहे हैं। हमारा संगठन पहले से ही मजबूत है। हमारी नेता मायावती सोमवार को मुरादाबाद में होंगी। वहां आसपास की सभी सीटों के लिए रैली हो रही है। - प्रमोद सागर निरंकारी, बसपा जिलाध्यक्ष
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। पार्टी के फैसले के साथ हैं। बड़े नेताओं के कार्यक्रम ऊपर से ही तय होते हैं। अभी प्रचार में तीन दिन का समय बाकी है। - अजय सागर, सपा जिलाध्यक्ष