Azam Khan: सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना व डूंगरपुर प्रकरण में हुई सुनवाई, दो और पांच जुलाई मिली अगली तारीख
शुक्रवार को यतीमखाना प्रकरण के तीन और डूंगरपुर प्रकरण के दो मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। कोर्ट ने अब डूंगरपुर मामले में दो जुलाई यानी शनिवार और यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में पांच जुलाई की तारीख तय की है।
विस्तार
सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के तीन और डूंगरपुर के दो मामलों में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने डूंगरपुर प्रकरण के दो मामलों में अगली सुनवाई के लिए दो जुलाई और यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में पांच जुलाई की तारीख तय की है।
शुक्रवार को यतीमखाना प्रकरण के तीन और डूंगरपुर प्रकरण के दो मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने डूंगरपुर मामले में दो जुलाई यानी शनिवार और यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में पांच जुलाई की तारीख तय की है।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। वहीं, डूंगरपुर में बस्ती को आजम खां के इशारे पर ध्वस्त किया गया। जिसके संबंध में गंज थाना क्षेत्र में 12 मुकदमे दर्ज हुए थे। हालांकि इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।