{"_id":"6a63c42c241a325f98009cc4","slug":"three-arrested-including-the-husband-for-a-life-threatening-attack-on-his-wife-rampur-news-c-282-1-smbd1025-176225-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने घर में सो रही पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने दो अन्य लोगों को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार दो जुलाई को नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी आरिश ने अपने पिता अली अहमद और दो चाचाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि 22 जून की रात करीब 11 बजे अली अहमद ने घर में सो रही पत्नी मोबीन और बेटी जोया के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से फावड़े के बेंट से हमला कर दिया।
हमले में मोबीन का सिर फट गया और हाथ टूट गया, जबकि जोया भी घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जानलेवा हमले में वांछित आरोपी अली अहमद को शुक्रवार सुबह अहरो रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, ग्राम हामिदाबाद निवासी सगीर अहमद और विजय सिंह को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।