{"_id":"58bdb3064f1c1b5d73dc452c","slug":"threatening-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ करेंगे आईजी अमिताभ ठाकुर की धमकी प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ करेंगे आईजी अमिताभ ठाकुर की धमकी प्रकरण की जांच
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सिपाही को धमकाने के आरोप में घिरे यूपी पुलिस के आईजी (रूल्स एंड मैनुअल) अभिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर द्वारा फोन पर धमकाए जाने के मामले की अब पुलिस जांच करेगी। कोर्ट ने इस संबंध में एसपी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। इसी मामले में दो दिन पहले आईजी पत्नी संग पेश हुए थे।
यूपी पुलिस के पूर्व सिपाही मोहम्मद रफी की ओर से सीजेएम कोर्ट में कुछ समय पहले परिवाद दायर किया था जिसमें आईजी अमिताभ ठाकुर व उनकी समाज सेवी पत्नी नूतन ठाकुर पर रामपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाया था। यह मामला पिछले दो साल से सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। इसी सिलसिले में आईजी अमिताभ और नूतन ठाकुर दो दिन पहले रामपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
हालांकि उस दिन इस मामले की सुनवाई थी ही नहीं। सोमवार को इस मामले की सुनवाई थी। सोमवार को कोर्ट में दर्ज परिवाद की सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की जांच करने के आदेश एसपी को दिए गए। इसमें सीओ स्तर के अफसर से जांच कराकर इस मामले की जांच आख्या करने को कहा है। इससे पहले कोर्ट में पूर्व सिपाही ने अपने बयान भी दर्ज कराए जिसमें उन्होंने परिवाद में लगाए गए आरोपों को दोहराया।
विज्ञापन