फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Threat of strike if attackers are not arrested

Rampur News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Threat of strike if attackers are not arrested
रामपुर। बिलासपुर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने पॉलिथीन अभियान के दौरान मारपीट करने वाले लोगों की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पालिका के अध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन देकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार की शाम पालिका बोर्ड की बैठक के बाद नगर पालिका के नोडल अधिकारी रूपेश सक्सेना के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी अध्यक्ष चित्रक मित्तल व अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह से मिले। उन्होंने दोनों को ज्ञापन देकर बताया कि शासन के आदेशों के अनुपालन में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 जून को पालिका टीम मोहल्ला शीरीमिया स्थित एक किराने की दुकान पर पहुंची थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दुकान से पाॅलिथीन बरामद करने पर दुकानदार ने अपने समर्थकों के साथ पालिका टीम के साथ जमकर मारपीट की थी। इसके बाद ईओ ने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। घटना होने के पांच दिन बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। अध्यक्ष और ईओ ने सभी को आश्वासन दिया कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों की गिरफ्तारी कराएंगे, लेकिन पालिका कर्मी नहीं माने। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, हर स्वरूप, सोनू, प्रताप सिंह, अरुण सैनी, राशिद अली, मोहम्मद जुनेद, अरुण, कमल कुमार, हरीश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed