फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   This time green crackers will rock the sky

इस बार ग्रीन पटाखे आसमान में मचाएंगे धमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
This time green crackers will rock the sky
इस बार ग्रीन पटाखे आसमान में मचाएंगे धमाल
विज्ञापन

रामपुर। दिवाली के अवसर पर इस बार रोशनी की लड़ियों के साथ ईको फ्रेंडली (ग्रीन) पटाखे भी धूम मचाएंगे। पटाखा बाजार में दुकानदारों ने सामान्य पटाखों से लेकर ग्रीन पटाखों की खेप दुकानों पर सजाई है। लोग पटाखा बाजार में पहुंचकर उत्सुकता से ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं।
दीपोत्सव को अब एक दिन ही शेष बचा है। ऐसे में ग्रीन पटाखों का स्टाक गोदामों से निकलकर दुकानों पर पहुंच गया है। शहर में चार स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया गया है। जहां दुकानों पर आकर्षक और तेज धमाके वाले पटाखे सजाए गए हैं। इनके बीच ग्रीन पटाखों की भी मांग है। गांधी समाधि के पास लगे पटाखा बाजार में दुकानदार इरफान ने बताया कि हर साल तेज आवाज के पटाखों की मांग रहती है। सामान्य पटाखे जैसे अनार, चकरी, फुलझुडी, चटाई आदि प्रमुख हैं। इस बार 15 शॉट की बजाय 16 शॉट का पटाखा बाजार में आया है जो बहुत शानदार है। इस बार ग्रीन पटाखे भी बाजार में आए हैं। सामान्य के मुकाबले ग्रीन पटाखे 20 प्रतिशत तक महंगे हैं, लेकिन पर्यावरण के हित का ध्यान रखते हुए लोग ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं। इस बार परंपरागत कानफाड़ू पटाखों की बजाय ग्रीन पटाखों को बेचना अलग अनुभव रहेगा।
विज्ञापन

ग्रीन पटाखों की वैराइटी
पटाखा बाजार में सिंगल लॉकेट, ऑटोमेटिक लॉकेट, स्काई शॉट, फ्लॉवर शॉट, डिसरो व्हील, क्रैगलिग स्टार, सिल्वर रेड, ग्रीन स्काईकल आदि ग्रीन पटाखे उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1000 रुपये से लेकर 2000 तक के बीच में है। दुकानदारों ने बताया कि नॉर्मल पटाखों में बारूद और अन्य ज्वलनशील रसायन होते हैं जो जलने के बाद प्रदूषण करते हैं लेकिन ग्रीन पटाखों में हानिकारक केमिकल नहीं होते। इससे वातावरण कम प्रदूषित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed