फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   This election will further strengthen development and trust: Naqvi

विकास और विश्वास को और पुख्ता करेगा ये चुनाव : नकवी

Wed, 27 Mar 2024 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
This election will further strengthen development and trust: Naqvi
रामपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला चुनाव लोगों के विकास और विश्वास को और ज्यादा मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट चुनाव में जुट जाने की अपील की है।
विज्ञापन

नकवी मंगलवार की शाम को रामपुर पहुंच गए। दो दिन के कार्यक्रम के तहत वह बुधवार को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को रामपुर पहुंचे नकवी का कोसी पुल पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला एवं पटका पहनकर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को सफल और साकार करेंगे। कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विश्वास के माहौल को पुख्ता और प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर वर्ग और हर समाज के मतदाताओं के बीच अपने काम की ताकत और नेतृत्व के करिश्मे के लेखे जोखे के साथ लोगों के बीच जाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, बीना भारद्वाज, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, श्रीश गुप्ता, राजीव मांगलिक, महासिंह राजपूत, जगपाल यादव, मोहन लोधी, , विवेक पांडे, प्रेम शंकर पांडे, ऋषि पांडे, भागीरथ गंगवार, दिलीप अरोड़ा, दिनेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, हरीश गंगवार,अनुज सक्सेना, अर्जुन रस्तोगी पवन शर्मा, कपिल गुप्ता, कुंवर बहादुर राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed