फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Thieves stole the bike of a farmer who came to buy gas.

Rampur News: गैस लेने आए किसान की बाइक ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole the bike of a farmer who came to buy gas.
बिलासपुर। नगर की एक गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने आए एक किसान की बाइक चोरी हो गई। किसान ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आकिलपुर निवासी रणजीत सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 18 मार्च की दोपहर वह अपने घर से नगर की पुरानी गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी बाइक गैस एजेंसी के बाहर एक साइड में खड़ी कर दी थी। इसके बाद वह गैस लेने के लिए लाइन में लग गए। कुछ देर बाद जब वह बाइक पर पहुंचे तो देखा कि बाइक गायब थी। किसान ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तहकीकात की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed